नैनो में नींद भर आई रमण बिहारी जी के ॥
कौन बिहारी जी की सेज सजावे
कौन करे तैयारी रमण बिहारी जी की
नैनो में नींद भर आई रमण बिहारी जी के ॥१॥
सखिया बिहारी जी की सेज सजावे
श्री राधा करे तैयारी रमण बिहारी जी की
नैनो में नींद भर आई रमण बिहारी जी के ॥२॥
कौन बिहारी जी को दूध पिवावे
कौन खिलावे मलाई रमण बिहारी जी को
नैनो में नींद भर आई रमण बिहारी जी के ॥३॥
मैया बिहारी जी को दूध पिवावे
बाबा खिलावे मलाई रमण बिहारी जी को
नैनो में नींद भर आई रमण बिहारी जी के ॥४॥
केसर तिलक और तुलसी की
वनमाला मुरझाई रमण बिहारी जी की
नैनो में नींद भर आई रमण बिहारी जी के ॥५॥
जब मेरे बिहारी जी औघन लागे
भक्तो ने आज्ञा पाई रमण बिहारी से
नैनो में नींद भर आई रमण बिहारी जी के ॥६॥
चन्द्र सखी भज बाल कृष्ण छवि
चरण कमल चित लायी रमण बिहारी जी के
नैनो में नींद भर आई रमण बिहारी जी के ॥७॥